Puja

ताप्ती जयंती पर करें इस शुभ मुहूर्त में माता की पूजा

Tapti Jayanti

Tapti Jayanti 2024: ताप्ती जन्मोत्सव आषाढ़ शुक्ल सप्तमी को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 13 जुलाई को ताप्ती नदी की जयंती मनाई जा रही है। आओ जानते हैं ताप्ती नदी पूजन का शुभ मुहूर्त। इस दिन नदी के तट पर ही नदी स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद नदी पूजा करें।ALSO READ: ताप्ती माता की पूजा विधि एवं पूजन का शुभ मुहूर्त

 

13 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त:-

प्रातः सन्ध्या : प्रात: काल  04:31 से 05:32 तक।

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:59 से 12:54 तक।

अमृत काल स दोपहर 12:28 से 02:17 तक।

विजय मुहूर्त : दोपहर 02:45 से 03:40 तक।

गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:20 से 07:40 तक।

सायाह्न सन्ध्या : शाम 07:21 से रात्रि 08:23 तक।

 

ताप्ती नदी का धार्मिक महत्व : पौराणिक ग्रंथों में ताप्ती नदी को सूर्यदेव की बेटी माना गया है। कहते हैं कि सूर्यदेव ने अपनी प्रचंड गर्मी से खुद को बचाने के लिए ताप्ती नदी को जन्म दिया था। तापी पुराण अनुसार किसी भी व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति दिलाई जा सकती है, यदि वह गंगा में स्नान करता है, नर्मदा को निहारता है और ताप्ती को याद करता है। ताप्ती नदी का महाभारत काल में भी उल्लेख मिलता है। ताप्ती नदी की महिमा की जानकारी स्कंद पुराण में मिलती है।ALSO READ: Tapti janmotsav: मां ताप्ती जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त