Puja

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा का खास मुहूर्त

Guru Purnima In Hindi 
 

Highlights

 

गुरु पूर्णिमा 2024 कब हैं। 

गुरु पूर्णिमा 2024 के मुहूर्त क्या हैं।  

महर्षि वेद व्यास का जन्मदिन कब हैं।  

 

guru purnima 2024 : वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई, दिन रविवार को मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से भारत भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन महर्षि वेद व्यास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वेद व्यास जी चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता थे। अत: गुरु पूर्णिमा के दिन उनका पूजन किया जाता है।  

 

भारत में एक से बड़े एक संत, महापुरुष और विद्वान हुए हैं। परंतु उनमें से चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता महर्षि वेद व्यास थे और हमें वेदों का ज्ञान देने वाले व्यास जी ही हैं, अतः वे हमारे आदिगुरु माने गए हैं, इसी कारण इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

 

आइए जानते हैं पूजा का खास मुहूर्त

 

गुरु पूर्णिमा रविवार, 21 जुलाई 2024 पूजन के मुहूर्त : Guru Purnima 2024, 21st July Sunday Muhurat 

 

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 20 जुलाई 2024, शनिवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट से।  

 

पूर्णिमा तिथि की समाप्ति – 21 जुलाई 2024, रविवार को 03 बजकर 46 मिनट पर होगी।  

 

उदयातिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा रविवार मनाई जाएगी।